Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजब कुदरकी व कटेहरी का चुनाव जीत सकते है तो कोई भी...

जब कुदरकी व कटेहरी का चुनाव जीत सकते है तो कोई भी चुनाव जीता जा सकता है – सीएम योगी


अयोध्या। रामनगरी स्थित सरयू अतिथि गृह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में मिल्कीपुर चुनाव में अब तक की तैयारियों की समीक्षा किया। मण्डल प्रभारी से लेकर अन्य पदाधिकारियों से चुनाव के सन्दर्भ में उन्होंने प्रश्न पूछे। चुनाव में विजय का मंत्र पदाधिकारियों को दिया। पदाधिकारियों में उत्साह का संचार करते हुए उन्होंने कहा कि जब कुदरकी व कटेहरी का चुनाव जीत सकते है। तो कोई भी चुनाव जीता जा सकता है।

                  बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बूथ मैनेजमेंट व पार्टी पदाधिकारियों को सक्रिय करने पर जोर दिया। चुनाव जीतने की बेहतर रणनीति पदाधिकारियों से उन्होंने साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। इसलिए पदाधिकारी अपने पूरे सामर्थ्य से परिश्रम करें। मतदाता सूची पर उन्होंने विशेष रुप से फोकस देते हुए कहा कि भाजपा के मतदाताओं को चिन्हित करते चुनाव के लिए बूथ के पदाधिकारी इन वोटरो का शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। इसके लिए सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया लगातार चलाते रहे। सभी मोर्चो के सम्मेलन आयोजित किए जाए। सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा के पक्ष में वातावरण का निर्माण किया जाय व कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए।

बैठक में प्रमुख रुप से सरकार के मंत्रियों में स्वतंत्रदेव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, जेपीएस राठौर, मयंकेश्वर शरण सिंह, गिरीश चन्द्र यादव, सतीश शर्मा, व प्रदेश उपाध्यक्ष धमेन्द्र सिंह, एमएलसी इंजीनियर अवनीश पटेल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, एमएलसी हरिओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी विधायक रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, वेद गुप्ता, सहकारी बैंक के सभापति धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्रा, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रवासी, ब्लाक प्रमुख सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments