Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात कारणों से लगी आग से गेंहू व अन्य सामान जलकर राख

अज्ञात कारणों से लगी आग से गेंहू व अन्य सामान जलकर राख


जलालपुर अंबेडकर नगर। अज्ञात कारणों से लगी आग से गोशाला  में रखा गेहू, भूसा  समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना तहसील के मथुरा रसूलपुर गांव निवासी अच्छेलाल निषाद के गोशाला की है। बुधवार दोपहर को अच्छेलाल निषाद के गोशाला में अचानक आग लग गयी।परिजनों ने उसमे बंधे जानवरो को किसी तरह खोल कर  बाहर निकाला। आग लगने से इसमें रखा कई कुंतल गेहू,भूसा और चारपाई बिस्तर आदि  जलकर राख हो गई।इस दौरान किसी ने आग में किसी व्यक्ति की फंसे होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने घटना का जायजा लिया किंतु वहां कोई फंसा नही रहा। सूचना पर दमकल फायर ब्रिगेड वाहन रास्ते में फंस गई। घटना स्थल तक नही पहुंची।ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग बुझाई गई। हल्का लेखपाल रामजीत मौके पर पहुंच नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तहसील कार्यालय देने की बात बताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments