Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकृषि मंत्री के आगमन पर भाजपा से टिकट के दावेदारों की लगी...

कृषि मंत्री के आगमन पर भाजपा से टिकट के दावेदारों की लगी भीड़, नेताओं ने किया स्वागत

अयोध्या। नगर निगम चुनाव के प्रभारी व प्रदेश सरकार कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अयोध्या भाजपा कार्यालय पहुंचते ही पार्टी से टिकट के दावेदारों की भीड़ लग गयी। महापौर पद के दावेदार कृषि मंत्री के समक्ष अपनी प्रस्तुति देने का प्रयास करते दिखाई दिये। पार्टी कार्यालय पहुंचते ही भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर पिछले तीन चार महीनों से भाजपा ने अपने कार्य को शुरु कर दिया था। कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने व मतदाता पुनरीक्षण हेतु पार्टी की कई बैठकें हो चुकी है। आने वाले दिनों में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा समेत सभी मोर्चो व प्रकल्पों की बैठकें होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नगरीय विकास के कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। तो वही अयोध्या में व्यापारियों की नाराजगी को लेकर मंत्री ने कहा कि जब कोई बदलाव होता है तो कठिनाइयां जरूर आती है। आने वाले दिनों में सभी व्यापारी खुश हो जाएंगे। नेशनल हाईवे बनने में भी बहुत समस्या आ रही थी लेकिन आज बनने के बाद सभी खुश हैं। भाजपा पार्टी कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद पाठक बाबा और अवधेश वर्मा ने उनका स्वागत किया।
रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments