Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबसखारी में स्वागत समारोह, बोले विहिप जिला अध्यक्ष जातीय भेदभाव से समाज...

बसखारी में स्वागत समारोह, बोले विहिप जिला अध्यक्ष जातीय भेदभाव से समाज और देश को नुकसान


बसखारी, अंबेडकर नगर। नवनिर्वाचित विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हृदय मणि मिश्रा ने कहा कि जब-जब हिंदू समाज जातियों में बंटा है और आपसी मतभेद बढ़े हैं, तब-तब आसुरी शक्तियों ने देश को नुकसान पहुँचाया है। आपसी कलह के कारण ही भारत सैकड़ों वर्षों तक गुलाम रहा। यह सच्चाई समाज को संघ लगातार बताकर जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।

श्री मिश्रा बसखारी के सिद्धेश्वर पीठ पर आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को आपसी द्वेष भावना भुलाकर सही इतिहास पढ़ना चाहिए और उसी के अनुरूप अपने कार्यों को संपादित करना चाहिए। कुछ लोग षड्यंत्र के तहत समाज को जातियों में बाँटने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सदैव देश के उत्थान और समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत रही है। इससे पूर्व वे सिद्धेश्वर पीठ पहुँचे और सर्वप्रथम बाला जी हनुमान जी का दर्शन किया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर संघ के प्रांत सत्संग प्रमुख श्याम बाबू गुप्ता, जिला मंत्री विकास मौर्य, जिला सत्संग प्रमुख कृष्णानंद दास, ब्लॉक प्रमुख बसखारी प्रतिनिधि के.सी. सिंह, बसखारी खंड प्रमुख वीरेंद्र महाराज, नन्हे चौबे, बलराम मिश्रा, अनुराग पांडे, गगन मौर्य, राहुल पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments