Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभगत सिंह की जयंती पर आयोजित होगा साप्ताहिक अभियान

भगत सिंह की जयंती पर आयोजित होगा साप्ताहिक अभियान


अयोध्या।  कचेहरी परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि आगामी 28 सितंबर को शहीदे आजम भगतसिंह की जयंती है। जयंती के अवसर पर सात दिवसीय साप्ताहिक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 27 सितंबर को शाम को 5 बजे नगर निगम प्रांगण में स्थिति शहीदे आजम भगतसिंह की प्रतिमा की सफाई व श्रद्धांजलि अर्पित किया जायेगा।

बीडी त्रिपाठी ने कहा कि 28 सितंबर को देवकाली में शहीदे आजम भगतसिंह की जयंती पर“भगतसिंह के अपनों का भारत व वर्तमान चुनौतियां“विषय पर सेमिनार होगा।

शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि सेमिनार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज मल्होत्रा, आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अधिवक्ता बीड़ी त्रिपाठी, आरडी आनंद, रविशंकर चतुर्वेदी, पूजा श्रीवास्तव, लेखक राजीव श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र तिवारी सम्बोधित करेंगे।

बैठक में राजीव श्रीवास्तव, ध्रुवजीत वर्मा, जगननाथ पांडेय, राकेश वैद्य, महावीर पाल और साथी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments