Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबुनकरों को सौर उर्जा संयंत्र खरीदने पर मिलेगा अनुदान

बुनकरों को सौर उर्जा संयंत्र खरीदने पर मिलेगा अनुदान

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जनपद में पावरलूम बुनकरों के उत्थान हेतु मुख्यमंत्री बुनकर सौर उर्जा योजना का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि नियमित विद्युत आपूर्ति के अभाव में अधिकांश बुनकरों द्वारा डीजल जनरेटर का उपयोग पावरलूम के संचालन हेतु किया जाता है। जिसके फलस्वरूप वायु प्रदूषण का संकट बढ़ता है एंव उत्पादन की लागत में वृद्धि भी होती है।
इसका संज्ञान लेते हुए बुनकरों को गैर पारम्परिक उर्जा/सौर उर्जा का लाभ दिलाने, पर्यावरण की रक्षा एंव बुनकरों के उत्पादन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में बनाये रखने हेतु अनुदानित दर पर यूपी नेडा के माध्यम से सौर उर्जा संयंत्र दिये जाने का प्रस्ताव है। उपरोक्त योजना का लाभ लेने हेतु किसी भी कार्य दिवस में योजना का गाइड लाइन के अनुसार आवेदन हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त, हथकरघा एंव वस्त्रोद्योग, परिक्षेत्र अयोध्या से सम्पर्क कर सकतें है। योजना में सामान्य पावरलूम बुनकर हेतु 50 प्रतिशत शासकीय अनुदान एंव 50 प्रतिशत स्वयं अपने स्रोतों से जमा करना पड़ेगा तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के हथकरघा बुनकर हेतु योजना में 75 प्रतिशत शासकीय अनुदान एंव शेष 25 प्रतिशत स्वयं अपने स्रोतों से जमा करना पड़ेगा। उक्त जानकारी सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अयोध्या ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments