Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकब्र की खुदवाई करा कर देश को आगे नहीं बढ़ा सकते -...

कब्र की खुदवाई करा कर देश को आगे नहीं बढ़ा सकते – निर्मल खत्री


अयोध्या। प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल की उपलब्धियों को मनाए जा रहे विकास उत्सव पर पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार ने अपनी उपलब्धियों को बहुत धूम धड़ाके से मीडिया में प्रकाशित कराया लेकिन सच्चाई इसके ठीक उलट है। उस सच्चाई को सभी के सामने रखने के लिए प्रदेश के सभी मंडलों पर प्रेस वार्ता की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल में सरकारी परीक्षाओं के कई पेपर लीक हुए। जब परीक्षा ही नहीं होगी तो भविष्य कैसे सुधरेगा। नौकरी कैसी मिलेगी। मनरेगा में 100 करोड़ रुपए मजदूरों का बकाया है।

बोले कि डीएपी की कालाबाजारी बंद हो, गन्ने समर्थन मूल्य में वृद्धि हो,उत्तर प्रदेश में 50 प्रतिशत राज्य सरकार का ऐसा बजट है जो बेकार होने जा रहा  है। सद्भाव की स्थिति पर बोलें कि संभल ,कुशीनगर में बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के मस्जिद गिरा दिया गया।  भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के दावे पर उन्होने कहा कि सरकार के प्यारे आईएएस अभिषेक प्रकाश पर कमीशनखोरी पर सस्पेंड हुए है। स्वास्थ्य विभाग की बदहाली हम सब देख रहे हैं। आयुष्मान योजना में करोड़ो रूपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है। पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ नही मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे विभिन्न क्षेत्र है जिनमें सरकार की असफलताएं है।

उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बदल रहा है जो सरकार दावा कर रही है वह गलत है। इस सरकार में सामाजिक सद्भाव की स्थिति बिगड़ी। अल्पसंख्यक पर दबाव बनाया जा रहा है कि उन्हें दबकर और डरकर रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसी के कब्र की खुदवाई करा कर देश को आगे नहीं बढ़ा सकते। औरंगजेब की कब्र को ढूंढने वाले चंगेज खान की कब्र को भी ढूंढ़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments