Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपी में सभी सीटों पर फोकस करके हम बना रहे है रणनीति...

यूपी में सभी सीटों पर फोकस करके हम बना रहे है रणनीति : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

अयोध्या। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और कल्याण को समर्पित 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक व्यापक रूप में बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाया है। हमारी पूरी पार्टी अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपना पूरा रिपोर्ट कार्ड 09 वर्ष का जो हमने संकल्प पत्र में कहा था उसको लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे। सारी की सारी 80 सीटों फोकस करके हम रणनीति बना रहे हैं।
उन्होने बताया कि हम लोग पूरी तैयारी के साथ मोदी और योगी जी के काम के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। पूरी तैयारी के साथ मोदी जी के नेतृत्व में कर्नाटक समेत पूरा देश जीतेंगे। तो वही सपा द्वारा भाजपा को असुरों की पार्टी कहे जाने पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि यह उनका बयान बहुत हास्यास्पद है। समाजवादी पार्टी का बयान उनकी कुंठा और जो उन्होंने पाप किया है उसके प्रति उनका पश्चाताप दिखाता है। उनके सरकार के कार्यकाल में 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां बरसाई गई। नरसंहार किया गया। उनके बड़े नेता स्वामी प्रसाद मौर्या किस प्रकार से हमारे धर्म ग्रंथों के बारे में हमारे धार्मिक संस्थाओं से जुड़े महानुभाव के बारे में हमारे साधु-संतों के बारे में किस प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं समाजवादी पार्टी को अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए । उन्हें बताना चाहिए स्वामी प्रसाद मौर्य की जो बयानबाजी है। उनके बारे में उनकी क्या राय है बता दे कि अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध जन को संबोधित करने गोसाईगंज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुँचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments