Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्व मंत्री अजय राय को उप्र कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर...

पूर्व मंत्री अजय राय को उप्र कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसजनों में खुशी की लहर

अम्बेडकर नगर। पूर्व मंत्री अजय राय को उप्र कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर जनपद के कांग्रेसजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बधाई देते हुए कहा कि यह मिशन 2024 को फतह करने के लिए ठोस कदम है।  जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल और सै मेराजुद्दीन किछौछवी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आभार जताते हुए क्रांतिकारी फैसला बताया।

पीसीसी सदस्य सुनील कुमार मिश्रा, जिला किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय और पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू ने कहाकि अब कार्यकर्ताओं की चलेगी, कांग्रेस गांव गांव मजबूत होगी। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी और उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी ने कहा कि चार बार विधायक और सहकारिता मंत्री रहे अजय राय की संगठन पर मजबूत पकड़ का फायदा संगठन को हर स्तर पर मिलेगा।

उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा जियाराम वर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व सहसंयोजक रमेश मिश्र,पूर्व महामंत्री शिव शंकर पाण्डेय,  वरिष्ठ पीसीसी सदस्य डा नंदलाल चौधरी,  उप्र कांग्रेस सचिव मो अनीश खान, अमित जायसवाल, जिला महासचिव आलोक पाठक,सुनील सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा,पूर्व जिला प्रवक्ता रेहान जैदी,जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला , जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा, आदित्य नारायण तिवारी,राकेश वर्मा, आशाराम यादव,इमरान गांधी , चिंता हरण पांडेय ने उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments