Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम भक्तों के लिए गीता भवन में शुरू की गई जलसेवा

राम भक्तों के लिए गीता भवन में शुरू की गई जलसेवा


अयोध्या। रामनवमी पर अयोध्या आ रही रामभक्तों की भारी संख्या को किसी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पोस्ट आफिस-टेढ़ी बाजार मार्ग पर विभीषण कुंड स्थित गीता भवन पर समस्त महाजन के ट्रस्टी गिरीश भाई सत्रा व विश्व हिंदू महासंघ की अयोध्या ईकाई की ओर से जल सेवा प्रारंभ की गई है। जल सेवा आगामी 30 अप्रैल तक चलेगी। रविवार को जल सेवा का प्रारंभ शर्बत से किया गया।

इस मौके पर विहिम गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे, जिला प्रभारी राम प्रकाश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, गीता भवन के महंत अंजनी शरण दास, महंत शशि शरण दास, मलखान सिंह, संजीत पांडे, पल्लवी वर्मा, दीपक भट्ट उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रवीण दुबे ने कहा कि अभी 15 दिन के लिए सेवा प्रारंभ की गई है। इस बीच भारी संख्या में देश भर से रामभक्त राम लला के दर्शन करने और जन्मोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आ रहे हैं। उनकी सेवा के लिए महासंघ तत्पर है। जो भी सहायता और सहयोग बने पड़ेगा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments