Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनालियों के चोक होने से घरों में घुसा पानी, देर शाम हुई...

नालियों के चोक होने से घरों में घुसा पानी, देर शाम हुई थी तेज बरसात 

जलालपुर अम्बेडकर नगर। सोमवार की देर सायं हुई झमाझम बारिश से जाफराबाद मे पानी के साथ साथ गंदगी भी बाहर आ गयी जिससे लोग परेशान हो गये। बारिश ने नगर पालिका परिषद की नाले की सफाई व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया।नाले का पानी अखाड़े के पास भर गया इससे राहगीरों को आवागमन में काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा।मकतब जाफरिया के समीप से निकला नाला सफाई के अभाव में बदहाल हालत मे है। गलियों में पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। जाफराबाद स्थित अखाड़े से गुजर रहा नाला सफाई व्यवस्था के अभाव में चोक है। जलभराव होने से पूरी सड़क बरसात के पानी से जलमग्न रही। थोड़ी देर हुई बरसात से लोगों के घरों में पानी घुसने लगा।घरों में पानी घुसने का मामला तूल पकड़ लिया। वार्ड वासियों ने इसका ठीकरा पालिका प्रशासन पर फोड़ते हुए आक्रोश जताया। वार्ड निवासी शबीहुल हसन,दिलबर हुसैन, गुलज़ार व अब्बास अली ने बताया कि बरसात के दौरान नालों की सफाई नहीं होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments