Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरक्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में वितरित किया गया पानी व ओ आर एस...

क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में वितरित किया गया पानी व ओ आर एस की पैकेट


जलालपुर अंबेडकर नगर। भयंकर धूप और भीषण गर्मी से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए सीओ के नेतृत्व मे जल व शरबत के साथ साथ ओआरएस का पैकेट  को बाजारों में वितरित किया गया।कोतवाली गेट पर सीओ देवेंद्र कुमार की मौजूदगी में कोतवाल संतोष कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह समेत अन्य सिपाहियो ने राहगीरों को जल पिलाने का कार्यक्रम शुरू किया गया। गेट पर दो मटको में ठंडा जल रखा गया और राहगीरों को बोतल का पानी के साथ ओ आर एस का पैकेट वितरित किया गया। जल पिलाते समय सीओ देवेन्द्र कुमार ने कहा कि धूप से बचने के लिए सिर को अवश्य ढके। प्यास लगी हो या न लगी हो 15 से 20 मिनट के बाद दो घूंट पानी अवश्य पिए।इसी कड़ी में कटका पुलिस ने नेवरी बाजार पुल के पास, जैतपुर पुलिस ने नेवादा बाजार और मालीपुर पुलिस ने स्थानीय चौराहे पर जल प्याऊ की व्यवस्था की।उक्त सभी स्थानों पर मटका में जल भरकर रख दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments