Friday, April 25, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावक्फ सुधार जनजागरण संगोष्ठी का आयोजन, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने गिनाए अधिनियम के...

वक्फ सुधार जनजागरण संगोष्ठी का आयोजन, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने गिनाए अधिनियम के अहम पहलू


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर ने सर्किट हाउस में वक्फ सुधार जनजागरण संवाद के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। संगोष्ठी का उद्देश्य वक्फ संसोधन अधिनियम 2025 के विषय में जनजागरण करना और सुधार के प्रति समाज को जागरूक बनाना था। संगोष्ठी में पहलगाम में आतंकी हमले में मृत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा, “वक्फ बोर्ड के नाम पर देश भर में जिस प्रकार से सार्वजनिक संपत्तियों और भूखंडों पर कब्जा किया गया है, वह चिंताजनक है। इसकी आड़ में करोड़ों की संपत्तियों पर एकतरफा नियंत्रण लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि देश में कुल 37.94 लाख एकड़ भूमि को वक्फ की सम्पति घोषित कर दिया गया है। यदि इन सम्पत्तियों का सही उपयोग हुआ होता तो मुस्लिम समाज के पास प्रति वर्ष एक लाख करोड़ की आय होती लेकिन यह आय केवल 166 करोड़ रूपये ही है। कहा कि अगर इस लूट को रोक दिया जाए तो प्रतिवर्ष यह धनराशि गरीब मुसलमानों की देखरेख, शिक्षा, इलाज के लिए काम आएगी। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास की अवधारणा से पारित यह अधिनियम मुस्लिम को विकास के पथ पर अग्रसर करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
संगोष्ठी में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिपअ रोली सिंह, विधायक अमित सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, कमला शंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, शिवगोविन्द पाण्डेय, आसिफ अंसारी, निजामुद्दीन खां, मो आजम खान, खालिद कुरैशी गाबर, मो साबिर, मो मुबीन, हबीउल्ला, जावेद अहमद, समीर खां सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments