Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुरानी रंजिश में कार से घसीट कर प्राणघातक हमले का वांछित अभियुक्त...

पुरानी रंजिश में कार से घसीट कर प्राणघातक हमले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अयोध्या। पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति को कार से घसीट कर कुछ युवकों ने प्राणघातक हमला किया था। जिसमें पुलिस मुकदमा पंजीकृत करके विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वादी मुकदमा ने अपनी तहरीर पर पुरानी रंजिश बताते हुए गिरफ्तार अभियुक्त पर शक भी जताया था।
पुलिस ने बताया कि थाना पूरालन्दर में दर्ज धारा 147,148,323,325,427,307 ,120 बी भा0द0वि0 मे दौराने विवेचना प्रकाश मे आये वाछित अभियुक्त सचिन जायसवाल पुत्र स्व0 भगेलू जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम देवरिया बारून बाजार थाना इनायतनगर को प्रभात नगर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। सचिन जायसवाल के उपर जिले के विभिन्न थानों में 9 मुकदमें भी पंजीकृत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments