Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर60 किलो गोमांस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार, चापड़ व बाइक बरामद

60 किलो गोमांस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार, चापड़ व बाइक बरामद


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 60 किलो गोमांस, मांस काटने का चापड़ और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

कोतवाल अजय प्रताप सिंह ने बताया कि थाने में गोवध निवारण अधिनियम व आयुध अधिनियम से संबंधित दर्ज मामले में शनिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगपुर मधेवा में छापेमारी की गई। इस दौरान नगपुर निवासी मो. अशरफ उर्फ विशाल पुत्र रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से करीब 60 किलोग्राम गोमांस, मांस काटने का चापड़ और एक सीज की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, आयुध अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, महामारी अधिनियम तथा हत्या के प्रयास समेत अन्य मामलों के मुकदमे थाना अकबरपुर में दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव, उपनिरीक्षक राजीव सागर, हेड कांस्टेबल मेराजुल हसन, कांस्टेबल विजय कुमार, अमित मौर्य, अमित कुमार, दिनेश चौहान व सुनील कुमार यादव सहित सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक प्रभाकांत त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अमरेश यादव, महेश प्रताप सिंह, पुनीत कुमार गुप्ता, सुनील कुमार और कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments