जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने गैंगस्टर सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त सौरभ मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मालीपुर थाना स्वतंत्र कुमार मौर्य के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार रात कार्रवाई की गई।
बताया गया कि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि वांछित आरोपी सौरभ मिश्रा पुत्र दिलीप मिश्रा अपने घर प्यारेपुर सारंगपुर प्रहलाद पट्टी, थाना अहिरौली में मौजूद है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है। उसके विरुद्ध थाना मालीपुर में गौ-हत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, कांस्टेबल राघवेंद्र चाहर, विशाल त्रिपाठी और महिला कांस्टेबल भारती की विशेष भूमिका रही।