Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबरसात के चलते भरभराकर गिरी दीवार, किशोरी घायल

बरसात के चलते भरभराकर गिरी दीवार, किशोरी घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। बरसात के चलते अचानक दीवार गिरने से किशोरी दब गयी, जिससेे गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजपुरा पतालतारा गांव निवासी मंसाराम की 13 वर्षीय पुत्री नीलम घर में थी तभी अचानक ईट का दीवार भर भर कर गिर गया जिसमें नीलम दब गई। हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे से नीलम को निकाल कर और इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले आया गया जहां इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments