Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापांच फरवरी को होगा मिल्कीपुर उपचुनाव का मतदान, मतगणना आठ फरवरी को

पांच फरवरी को होगा मिल्कीपुर उपचुनाव का मतदान, मतगणना आठ फरवरी को


अयोध्या। उप चुनाव मिल्कीपुर को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक प्रेसवार्ता की। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा निर्वाचन की अधिसूचना 10 जनवरी 2025, नाम निर्देशन हेतु अंतिम 17 जनवरी 2025, नाम निर्देशनों की जांच 18 जनवरी 2025, नाम वापसी हेतु अंतिम 20 जनवरी 2025, मतदान दिनांक 05 फरवरी 2025, मतगणना 08 फरवरी 2025 व दिनांक 10 फरवरी 2025 को निर्वाचन पूर्ण करा दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 3,70,829 है, जिसमें पुरूष मतदाता 1,92,984 तथा महिला मतदाता 1,77,838 व तृतीय लिंग 07 मतदाता है। उन्होंने बताया कि युवा मतदाता 4811, पीडब्लूडी मतदाता 4011 तथा 85 प्लस मतदाता 3001 है। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विधानसभा में 255 मतदान केन्द्र व 414 मतदेय स्थल बनाये गये है। मिल्कीपुर क्षेत्र को 04 जोन में बांटा गया है, जिसके लिए 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments