अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विवेकानंद नगर के स्वयंसेवकों ने आज रिकाबगंज बस्ती में विचार परिवार के सदस्यों से मिलकर आगामी शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले विजय उत्सव एवं पद संचलन कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सहयोग और समर्थन की अपील की।
कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने 50 वर्ष पुराने स्वयंसेवक आदित्य शुक्ला से उनके आवास पर भेंट की और उनसे पूर्ण गणवेश लेने का आग्रह किया। साथ ही उनके पुत्र अनुराग शुक्ला को शाखा में आने और संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त रिकाबगंज बस्ती अंतर्गत प्रिंस त्रिपाठी और पिंटू साहू से संपर्क कर उन्हें शताब्दी वर्ष के विजय उत्सव एवं पद संचलन कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया गया। संपर्क करने वाले स्वयंसेवकों में मुख्य रूप से महानगर व्यवस्था प्रमुख विवेक अग्रवाल, विवेकानंद नगर के नगर कार्यवाह प्रेम प्रकाश, सह कार्यवाह सुनील, बस्ती प्रमुख अधिवक्ता राजीव शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय रस्तोगी, आलोक गोयल, उत्पल अड्डी, मुकेश श्रीमाली, नगर विस्तारक रजनीश एवं गौतम अग्रवाल शामिल थे।
स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर विचार परिवार को शताब्दी वर्ष के महत्व और संगठन के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा सभी से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की अपील की।