Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्वमांगल्या की अवध प्रांत की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न

विश्वमांगल्या की अवध प्रांत की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न

अयोध्या। महिलाओं की सभा विश्वमांगल्या की अवध प्रांत की दो दिवसीय बैठक वैदेही नगर में संपन्न हुई। इस बैठक में विश्वमांगल्या सभा के सभाचार्या जितेंद्र नाथ महराज एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख मनोज शामिल हुए। इस बैठक में संगठन के कार्यों के कई बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई। सभाचार्या जितेंद्र नाथ महराज ने कहा कि विश्वमांगल्या सभा संगठन भारत देश में महिला संगठन के रूप में कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा जिस तरह से सनातन को टारगेट किया जा रहा है। राहुल गांधी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल भी खड़े किए। उसपर जितेंद्र नाथ महराज ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि राहुल गांधी को श्रीराम के बारे में सोच समझ कर बोलना चाहिए। भारत के 90 करोड़ हिन्दुओं का सम्मान करें। जिसका नाम लेकर भारत की सुबह होती है। राहुल गांधी को राम जी का चिंतन और अभ्यास करने की जरूरत है। विश्वमांगल्या सभा की राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री पूजा देशमुख ने कहा कि देश का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र परिवार संस्था है। परिवार में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका माँ की होती है। विश्वमांगल्या सभा माँ के रूप में परिवार के निर्माण पर चिंतन और प्रशिक्षण का कार्य कर रही है। कोई महिला डॉक्टर हो , इंजीनियर हो , आईएएस हो , प्रधानमंत्री भी बने जब वह घर पर हो तो वह एक मॉ है , उसकी प्रथम भूमिका मां के रूप में परिवार का निर्माण करना है। मां के विचार , विकास , व्यक्तित्व निर्माण पर विश्वमांगल्या सभा काम करती है। जिले की संयोजिका पूजा तिवारी ने अयोध्या कौशल्या धाम आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका शुक्ला मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments