अंबेडकर नगर। विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले छह महीनों के कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी छह महीने के लिए कार्ययोजना बनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हृदय मणि मिश्र ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने मुकेश तिवारी और मीरा पांडे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक के मुख्य अतिथि मुकेश ने जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के सभी पदाधिकारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला संरक्षक ओम प्रकाश सिंह, प्रदीप पांडे, रामाशीष मिश्र, बृजेश सिंह, मंत्री विकास मौर्य, सहमंत्री संजय प्रदीप, शोभना, प्रांत सत्संग प्रमुख श्याम बाबू गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।