Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्व हिंदू परिषद ने निकाली मां वंदना यात्रा

विश्व हिंदू परिषद ने निकाली मां वंदना यात्रा


अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा नहर बाग स्थित मैत्री मंडप सभागार में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के उपरांत दुर्गा वाहिनी ने मां वंदना यात्रा गुड्डी बाजार, चौक घंटाघर, रिकाबगंज, नियावां से वापस मैत्री मंडप पहुंची।

       सम्मेलन का शुरूआत मुख्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलन कर किया। अवध प्रांत के संगठन मंत्री विजय जी व दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका कल्पना ने उपस्थित बहनों को भारतीय समाज में मातृशक्ति की स्थिति एवं स्थान का ज्ञान का महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया। प्रांत संगठन मंत्री श्री  विजय जी ने वर्तमान समय में समाज में सशक्त नारी के महत्व को रखा। यात्रा का विनोद जायसवाल, कौशल किशोर, संतोष जायसवाल द्वारा  स्वागत किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष कौशिक, धीरेश्वर वर्मा, विजय सिंह, अखिलेश , राम जी मिश्र, विवेक, दिलीप, अमित पाठक, मातृशक्ति संयोजक सुनीता, शालिनी, रीना द्विवेदी , पिंकी, राष्ट्रीय सेवा समिति से अनामिका पार्षद गरिमा मौर्य सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments