Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंभल में हिंसा कराई गई - सपा प्रदेश अध्यक्ष

संभल में हिंसा कराई गई – सपा प्रदेश अध्यक्ष


◆ गोड़ा जाते समय सपा प्रदेश अध्यक्ष का सपा नेताओं ने किया स्वागत


अयोध्या। समाजवादी पार्टी  प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद व सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव गोंडा जाते समय अयोध्या बाईपास पर  जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव भाजपा ने रुकवाया। मिल्कीपुर का विधानसभा उपचुनाव बीजेपी हार रही थी इसलिए वहां चुनाव रोका गया। 9 विधानसभा के उपचुनाव कराए गए। 13 नवंबर को होने वाले चुनाव को हार के डर से 20 नवंबर को कराया गया। उन्होंने कहा कि बेईमानी की नीयत से 13 के बजाय 20 तारीख को चुनाव करवाया गया। उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की गई। संविधान की धज्जियां उखाड़ी गई इसलिए यह उपचुनाव लोकतंत्र के मुताबिक नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि संभल में हिंसा कराई गई। सरकार कानून का पालन नहीं कर रही है। 1991 में पूजा स्थल अधिनियम बना उस अधिनियम के विपरीत जामा मस्जिद का सर्वे कराया गया। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल संभल जा रहा था, सब को हाउस अरेस्ट कर लिया। उनको रोकने का काम किया गया। यह संविधान के विपरीत है। लोकतंत्र की हत्या करने पर सरकारें उतारू हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments