Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedविनायक का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

विनायक का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन


आलापुर अंबेडकर नगर। विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत स्थित ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित के छात्र-छात्राओं का लगातार तीसरे वर्ष भी नवोदय विद्यालय में चयनित होने का दबदबा कायम रहा । मालूम हो विकासखंड जहांगीरगंज के ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित विद्यालय शिक्षा,संस्कार एवं अनुशासन के लिए अपनी एक अलग पहचान रखता है जिसका परिणाम लगातार 3 वर्षों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन नवोदय विद्यालय में हो रहा है। वर्ष 21/22 में विद्यालय के छात्र राज साहनी चयनित हुआ। वर्ष 2022-23 में अनुराग मद्धेशिया चयनित हुआ जबकि इस वर्ष 23/24 के सत्र में विद्यालय के प्रबंधक रमेशचन्द्र गुप्ता एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता के पुत्र विनायक गुप्ता ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर लगातार तीसरे वर्ष भी विद्यालय का दबदबा कायम रखा । छात्र विनायक गुप्ता के नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर विद्यालय के संरक्षक लालमणि गोंड, अध्यक्ष राम सिंह ,व्यवस्थापक डॉक्टर श्रीकांत मिश्रा एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने खुशी जाहिर करते हुए छात्र विनायक गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ब्लूमिंग चिल्ड्रेन एकेडमी देवरिया पंडित विद्यालय को नित नए कीर्तिमान स्थापित करने की मंगल कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments