Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहोलिका दहन स्थल के पास इंटरलॉकिंग निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, काम...

होलिका दहन स्थल के पास इंटरलॉकिंग निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, काम पर लगाई गई रोक


जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर पालिका क्षेत्र जलालपुर के वाजिदपुर मोहल्ले में होलिका दहन स्थल के बगल इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया । विरोध की सूचना पर नगर पालिका व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

बताया जा रहा है कि नगर पालिका द्वारा वाजिदपुर मोहल्ले में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जो ठीक होलिका दहन स्थल के निकट स्थित है। इसी को लेकर मोहल्लेवासियों ने निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग करते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पालिका के लिपिक राम प्रकाश पांडेय और जलालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि सोमवार को उप जिलाधिकारी के समक्ष इस मुद्दे को प्रस्तुत किया जाएगा और तब तक निर्माण कार्य स्थगित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments