Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याग्रामीणों ने लेखपाल पर लगाये गम्भीर आरोप, डीएम से शिकायत

ग्रामीणों ने लेखपाल पर लगाये गम्भीर आरोप, डीएम से शिकायत

अयोध्या। बीकापुर तहसील के लेखपाल प्रवीण वर्मा पर स्थानीय ग्रामीणों ने गम्भीर आरोप लगाये है। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने इसको लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की है। ग्रामीणों ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि लेखपाल अपनी मनमर्जी से काम करते है। इसके साथ वह दबंगई भी करते है। जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई परन्तु उनका राजनैतिक संरक्षण होने के कारण कोई कारवाई नहीं हुई।
ग्राम महरई मोहम्मदपुर के रहने वाले अशोक सिंह ने बताया कि कोर्ट के स्थगन आदेश के बाद भी लेखपाल की मद्द से विपक्षियों द्वारा बंजर भूमि पर निर्माण करा लिया गया। श्रीमती पत्नी नन्कन का कहना है कि लेखपाल की मद्द से उसकी भूमि पर विपक्षियों ने कब्जा कर लिया है। जगन प्रसाद पुत्र दाताराम का कहना है कि ग्राम समाज की कीमती भूमि पर विपक्षियों द्वारा लेखपाल की मद्द से आवास बनवाया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर लेखपाल ने संतोषजनकर जवाब नहीं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments