Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबन्दरों से परेशान है ग्रामीण

बन्दरों से परेशान है ग्रामीण


जलालपुर अंबेडकर नगर। अचानक गांव में दर्जनों की संख्या में आये बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। लोगों का खाना पीना भी दूभर हो गया है। बताते चले की जैतपुर थाना क्षेत्र के शिवपाल गांव में कुछ दिन पूर्व किसी ने एक डीसीएम गाड़ी पर बंदरों को भरकर लाये और रात में छोड़कर फरार हो गये। अब यह बंदर गांव में काफी उत्पात मचा रहे हैं जिससे ग्रामीण काफी परेशान है।गांव निवासी नीरज विश्वकर्मा, विजय लक्ष्मी चतुर्वेदी, गिरजा पति चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्य आदि ने बताया कि मेरे गांव मे अभी तक एक भी बंदर नहीं थे लेकिन कुछ दिन पूर्व कुछ अज्ञात लोग दर्जनों की संख्या में बंदर छोड़कर फरार हो गये। अब यह बंदर गांव में उत्पात मचा रहे हैं लोगों को काट भी रहे हैं इतना ही नहीं बाहर रखे कपड़े आदि भी उठा ले जा रहे हैं। खाना बनाने में भी काफी समस्या उत्पन्न कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments