अयोध्या। मिल्कीपुर विकासखंड के अंतर्गत कुछ माह पूर्व बनी बिसाही–नेवली सड़क को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामवासी रजनीश दूबे ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
रजनीश दूबे ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के कुछ ही महीनों बाद गांव के कुछ शरारती तत्वों द्वारा सड़क की पटरी जानबूझकर काटी जा रही है, जिससे बरसात में सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, सडक को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह पूरी सड़क जल्द ही जर्जर हो जाएगी। उनका कहना है कि अराजक तत्वों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना निंदनीय है और ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए
स्थानीय निवासी कालीचरण दूबे ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने लंबी लड़ाई लड़ी थी। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग की गई थी, धरना-प्रदर्शन भी हुए, जिसके बाद यह सड़क बनी थी। प्रशासन सड़क की मरम्मत कराए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत न कर सके।