Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाली पर पटिया निर्माण कराए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

नाली पर पटिया निर्माण कराए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश


जलालपुर अंबेडकर नगर। ब्लॉक क्षेत्र जलालपुर के ग्राम पंचायत बासिया में खुली नाली पर पटिया निर्माण कराए जाने से ग्राम वासियो में आक्रोश है लोगों ने एडियो पंचायत को शिकायती पत्र देकर खुली नाली पर पटिया निर्माण रोके जाने की मांग किया है। ग्राम वासियों का कहना है कि 18 वर्ष पूर्व अग्नू के घर से ककरहिया तालाब तक लगभग 250 मीटर खुली नाली का निर्माण रास्ते के बगल से कराया गया था जो आज तक दुरुस्त है खुली नाली होने से लोगों को साफ सफाई करने में आसानी होती थी और पानी भी निकल जाता था लेकिन पटिया लगा देने से साफ सफाई के अभाव में नाली मे नाली जाम हो जाने से लोगों के घरों में पानी घुस जाएगा बार-बार मना करने पर भी ग्राम प्रधान द्वारा कार्य बंद नहीं किया गया जिस पर 112 नंबर को फोन किया गया तब जाकर रोका गया है लेकिन प्रधान फिर से जबरदस्ती निर्माण कार्य करना चाहते हैं ग्राम वासियों की मांग है की नाली को खुला ही रहने दिया जाए शिकायत करने वालों में पूरन यादव, सूरजपाल ,चंद्र लाल ,प्रशांत यादव ,सेवाराम, अनिल यादव ,अर्जुन यादव ,पप्पू यादव सहित तमाम ग्राम वासी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments