Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसुपुर्दगी में दी गई कीमती लकड़ी को ग्राम प्रधान ने बेचा, शिकायत...

सुपुर्दगी में दी गई कीमती लकड़ी को ग्राम प्रधान ने बेचा, शिकायत उच्चाधिकारियों से


जलालपुर अम्बेडकर नगर। वन विभाग ने अवैध रूप से काटी गयी आम के पेड़ के बोटे को ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया गया जिसे ग्राम प्रधान द्वारा लकड़ी को बेच लेने का मामला प्रकाश मे आया है। गांव निवासी ने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से करते हुए कार्यवाही की मांग किया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली अन्तर्गत जैनापुर गांव की है।गांव निवासी रवि पान्डेय ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि गांव स्थित तालाब की भूमि पर एक आम का मोटा पेड़ था जिसे गांव के ही आलोक कुमार ने काट कर गिरा दिया था जिसे व्यापारी के हाथ बेचना चाह रहा था लेकिन मामले की शिकायत वन विभाग के रेंजर जलालपुर से की गयी थी। शिकायत पर वन विभाग द्वारा लकड़ी को कब्जे मे लेते हुए लिखा पढी के साथ ग्राम प्रधान महानंद मौर्या को सुपुर्द कर दिया गया था। जिसे कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान व विपक्षियों के मिलीभगत से गायब कर बेशकीमती लकड़ी को बेच दिया गया। गांव निवासी ने उपजिलाधिकारी से शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया जिस पर उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह ने जलालपुर कोतवाल से आख्या मांगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments