Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएनटीपीसी टांडा द्वारा आयोजित की गई ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक

एनटीपीसी टांडा द्वारा आयोजित की गई ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक

अंबेडकर नगर। एनटीपीसी-टांडा द्वारा ग्रामों में विकास कार्य की समीक्षा के सम्बन्ध में ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक बी सी पलेई की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान एनटीपीसी टांडा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त ग्राम प्रधान उपस्थित थे। बैठक के दौरान एनटीपीसी द्वारा ग्रामों में प्रस्तावित एवं पूर्ण किये गये विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एनटीपीसी के सामाजिक विकास कार्यों जैसे मोबाइल मेडिकल यूनिट, ऑक्सीजन प्लांट, सौलर लाईट जैसी अन्य पहलों की प्रशंसा की गई। उन्होनें बुनियादी ढाचों के विकास के साथ-साथ, रोजगार परक प्रशिक्षण, जैविक खेती, वर्षा जल संचयन इत्यादि के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होनें कहा कि जिला प्रशासन एनटीपीसी के साथ निरंतर इस जिले की बेहतरी के लिए टीम वर्क एवं आपसी सहयोग से कार्य करके आगे बढ़ने की आशा करता है।

बैठक में एनटीपीसी टांडा के मुख्य महाप्रबंधक बी सी पलेई ने जिलाधिकारी एवं ग्राम प्रधानों द्वारा दिए गए सुझाव के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि बैठक के दौरान प्रस्तुत सभी सुझावों के कार्यान्वयन पर विचार किया जाएगा। उन्होनें यह भी कहा कि एनटीपीसी आसपास के गाँवों में रहने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के नए तरीके खोजने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का प्रयास करती है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, भोलेंद्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी, टांडा दया शंकर पाठक, क्षेत्राधिकारी (पुलिस), टांडा संजय त्रिपाठी, तहसीलदार, टांडा आलोक रंजन सिंह, खंड विकास अधिकारी, टांडा अंजली भारती एवं एनटीपीसी टाण्डा से महाप्रबन्धक (परियोजना) अतुल गुप्ता, उप महाप्रबंधक (मानव संसधान) श्रीमती मृणालिनी, वरिष्ठ प्रबंधक (आर एंड आर), एस एन पांडेय, सीएसआर अधिकारी एन ए शिपो, जनसम्पर्क अधिकारी वरुण सोनी, कनिष्ठ अधिकारी (आर एंड आर) आशुतोष,  व ग्राम प्रधान मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन परवेज खान (आर एंड आर) ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments