Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याग्राम पंचायत अधिकारी के साथ हुई मारपीट के विरोध में किया विकास...

ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ हुई मारपीट के विरोध में किया विकास भवन का घेराव

अयोध्या। मवई में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ प्रधानपति के द्वारा की गयी मारपीट को लेकर आक्रोश देखा गया। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विकास भवन का घेराव किया तथा आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग किया। मामले में स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष मो नसीम खान ने बताया कि 31 जनवरी को प्रधानपति योगराज यादव ने अपने साथियों के साथ मवई कार्यरत विजय कुमार के साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि वर्तमान आवास चयन की प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर प्रधानों के द्वारा अपात्रों का चयन हेतु दबाव बनाया जा रहा है। इसी को लेकर मवई में ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ मारपीट की गयी।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments