Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअसलहे के बल पर युवक को पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने...

असलहे के बल पर युवक को पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


अम्बेडकर नगर। युवकों के दबंगई का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमे तीन दबंग युवक एक दलित युवक को असलहे के बल पर  पीटते हुए दिख रहे है। दबंगो का हौसला इतना बुलन्द है कि अपने इस कारनामे  का खुद ही वीडियो बनवा रहे है। वायरल वीडियो में तीन में से दो युवको के हाथों में अवैध असलहा लहरा रहा है। इसी असलहे के बल पर गाली गलौज कर रहे है, साथ ही उसको थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ रहे है,इतने पर ही इन दबंगो का जी नही भरा तो युवक  से अपना पैर छूने को बोल रहे है। डरा सहमा युवक बार बार इन दबंग युवकों के आगे गिड़गिड़ा रहा है और हाथ जोड़ रहा है और आगे से ऐसा नही करने की बात बोल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जाँच पड़ताल शुरू किया तो पता चला कि यह वीडियो जिले के बेवाना थाना क्षेत्र का है और लगभग दो से तीन महीने पुराना है। एसपी  डाक्टर कौस्तुभ सिंह ने बताया कि मामले एस सी एस टी एक्ट के साथ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments