Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

अंबेडकर नगर। जीआरपी अकबरपुर की टीम द्वारा रात्रि में रेलवे स्टेशन व ट्रेन मे आने जाने वाले यात्रियों के सामान नगदी, ज्वैलरी, व मोबाईल आदि की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए चोर के कब्जे से 24 हजार सात सौ रूपये नगद बरामद किया। पकड़े गए शातिर चोर के विरूद्ध पूर्व में कई जिलों में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमा दर्ज है।

प्रभारी निरीक्षक समर सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को उप निरीक्षक मो० इकरार, उपनि० धीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार यादव वा शिवकुमार मिश्रा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर खास की सूचना पर शातिर चोर राम कीरत वर्मा पुत्र स्व संतराम निवासी ग्राम जलालपुर नैपुरा थाना इब्राहिमपपुर उम्र करीब 54 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए चोर के कब्जे से चोरी गये जेवरात को बेचने के बाद बचा हुआ नगदी बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राम कीरत वर्मा पुत्र स्व0 संतराम एक शातिर किस्म का चोर है। ट्रेनों में चोरी करना ही इसका पेशा है, इसकी गिरफ्तारी से मालीपुर, अकबरपुर, शाहगंज, गोशईगंज, अयोध्या रेलवे स्टेशन पर लूट, चोरी के अपराध पर अंकुश लगने की पूरी सम्भावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments