Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या30 सितम्बर को प्रारम्भ होगी विहिप की शौर्य यात्रा

30 सितम्बर को प्रारम्भ होगी विहिप की शौर्य यात्रा

अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर बजरंग दल महानगर अयोध्या के द्वारा जमथरा घाट शिव मंदिर पर बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अयोध्या मनीष पांडे ने कहा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना जिन मान बिंदुओं की रक्षा हेतु की गई थी। वह संपूर्ण होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा आगामी 30 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद की शौर्य यात्रा कटरा कुटी से प्रारंभ होगी। जिसका महानगर पहुचंने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं से यात्रा में बढ़ चढ़ कर सम्मिलित होने का निर्देश दिया।

बैठक का संचालन जिला मंत्री विहिप विवेक ने किया। इस दौरान डा. शैलेंद्र विक्रम सिंह , कार्यक्रम संयोजक बाबा संतोष मिश्रा, बजरंग दल सहयोजक राहुल सिंह, कृतिका, विनीता अभय मिश्रा, गौरव सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments