Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विहिप की शौर्य यात्रा 9...

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विहिप की शौर्य यात्रा 9 अक्टूबर को पहुंचेगी अयोध्या


◆ न्याय पंचायत स्तर पर निकलने वाली यात्रा सुनाएगी मंदिर संघर्ष की गाथा


अयोध्या। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर विश्व हिन्दु परिषद शौर्य यात्राएं निकालेगा। सात से 9 अक्टूबर के बीच शौर्य यात्राएं निकाली जाएंगे जाएगी। न्याय पंचायत स्तर पर निकलने वाली यात्राओं के रूकने पर लोगों को राम मंदिर हेतु किए संघर्ष की गाथा, राम मंदिर की दिव्यता से अवगत कराया जाएगा। यात्रा का आरंभ कटरा कुटी धाम गोंडा से शनिवार को प्रारम्भ हो गई है।

बजरंग दल जिला संयोजक मनीष पांडे के अनुसार कटरा कुटी धाम गोंडा से शनिवार को यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। यह यात्रा विभिन्न जनपदों से होते हुए 9 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेगी। यहां 7 से 9 अक्टूबर के मध्य न्याय पंचायत स्तर पर कई यात्राएं निकाली जा रही है। एक यात्रा में करीब 50 कार्यकर्ताओं की टीम रहती है। यह सभी यात्राएं 9 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचने वाली यात्रा से जुड़ जाएगी। 9 अक्टूबर को यह यात्रा अंबेडकर नगर होते हुए काशी लिए चली जाएगी।

उन्होंने बताया कि नेतृत्व के निर्देश पर यात्रा के दौरान लोगों को अवगत कराया जा रहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या आने की बजाय लोग अपने गांव के मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन करें। यहां विशेष पूजन के आयोजन के साथ दीपक जलाकर एक दूसरे से खुशियां साझा करें। संगठनात्मक स्तर पर हर जिले के अयोध्या आने का कार्यक्रम तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देवकाली स्थित एक गेस्ट हाउस से यात्रा की शुरुआत की गई। जिसमें सहसंयोजक संतोष मिश्रा, महंत शाश्वत दास, विनेश सिंह, अभय मिश्रा, विनीत सिंह, मयंक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments