Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधर्म रक्षा निधि को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने टांडा में किया जनसंपर्क,...

धर्म रक्षा निधि को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने टांडा में किया जनसंपर्क, व्यापारियों से लिया सहयोग

अम्बेडकरनगर। विश्व हिंदू परिषद द्वारा वर्ष में एक बार संचालित की जाने वाली धर्म रक्षा निधि अभियान के तहत शनिवार को टांडा नगर में संगठन के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। इस दौरान प्रांत सत्संग प्रमुख श्याम बाबू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के व्यापारियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी तथा सहयोग राशि एकत्र की।
विहिप कार्यकर्ताओं ने बताया कि संगठन द्वारा वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, गौ-सेवा, स्वावलंबन के लिए महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण, तथा धार्मिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त संगठन से जुड़े लोग रामकथा एवं भागवत कथा का प्रशिक्षण प्राप्त कर संबंधित क्षेत्रों में निःशुल्क धार्मिक आयोजन के माध्यम से सामाजिक संपर्क बनाए रखते हैं।
कार्यकर्ताओं के अनुसार धर्म रक्षा निधि का उपयोग पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के सहयोग हेतु किया जाता है, ताकि वे समाज के बीच रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित कर सकें और सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक कर सकें। इस अवसर पर संगठन के कार्यों और उद्देश्यों से संबंधित पत्रक का वितरण भी किया गया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर के कई व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए अपनी-अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments