Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुण्यतिथि पर याद दिग्गज समाजवादी चिंतक राजबहादुर, मेधावी हुए सम्मानित

पुण्यतिथि पर याद दिग्गज समाजवादी चिंतक राजबहादुर, मेधावी हुए सम्मानित


◆ पूर्व मंत्रीद्वय आनंदसेन व तेज नारायण पांडेय ने मेधावियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर बढ़ाया उत्साह


अयोध्या। राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कालेज मड़ना पूरा के संस्थापक समाजसेवी व समाजवादी दिग्गज नेता व चिंतक रहे स्वर्गीय राजबहादुर यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें शिद्दत से याद किया गया। विद्यालय में कार्यक्रम हुआ, जहां उनकी प्रतिमा पर पूर्व मंत्री आंनदसेन यादव व तेज नारायण पांडेय पवन ने पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तो अपने प्रिय नेता को बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी याद किया। कार्यक्रम में राज बहादुर यादव मेधावी सम्मान समारोह में विद्यालय के मेधावियों को सम्मानित किया गया। संचालन सूर्यकांत पांडेय ने किया।

पूर्व मंत्री आनंदसेन व तेज नारायण पांडेय वन ने सत्र 2024-25 में विद्यालय के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के मेधावियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में हाईस्कूल में प्रथम स्थान पर रही कलश वर्मा एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली नैंसी यादव प्रमुख रहीं। इन्हें साइकिल एवं प्रमाण पत्र दिया गया। विद्यालय प्रबंधक रवि यादव व निदेशक प्रज्ञा यादव ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्वर्गीय राजबहादुरा यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, तेज नारायण पांडेय पवन, सपा नेता फिरोज खां गब्बर, विद्यालय अध्यक्ष राम प्रताप यादव लड्डू लाल, मीनू यादव, संदीप यादव शनि, राम करन यादव, सुरेंद्र यादव, आशली पासवान, रमेश दास जी, शिव कुमार यादव, सील राम याद, तरजीत गौड़्, अमिल यादव, सुनील याद, महेश निषाद, चंद्र यादव, शंकर याद, हरेंद्र यादव, अरुण, अवधेश यादव, गणेश यरादव, धर्मवीर, मया ब्लाक के मंत्री ओम प्रकाश, अनिल यादव, राम प्रसाद रसिक रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments