Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या दर्शन को आ रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं का वाहन र्दुघटनाग्रस्त, दो...

अयोध्या दर्शन को आ रहे कर्नाटक के श्रद्धालुओं का वाहन र्दुघटनाग्रस्त, दो की मौत


◆ आठ श्रद्धालुओं का जिला चिकित्सालय में चल रहा है इलाज


अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में प्रयागराज हाइवे पर कर्नाटक के श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। र्दुघटना में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा अन्य 8 का इलाज जिला चिकित्सालय में हो रहा है। तीन श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार किया गया। एक को रिफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नाटक प्रांत के जिला गुलबर्गा स्थित नगर कोतवाली के ओम नगर मोहल्ला निवासी श्रद्धालुओं का एक समूह तीर्थाटन के लिए निकला था। काशी दर्शन पूजन के बाद शुक्रवार की रात एक टेंपो ट्रैवलर से अयोध्या दर्शन पूजन के लिए आ रहा था। मध्य रात्रि के बाद टेंपो ट्रैवलर प्रयागराज हाईवे पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत शेरपुर पारा के निकट पहुंची की ओवरटेक करने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक टेंपो ट्रैवलर का दायां हिस्सा किसी ट्रक से रगड़ खाने के चलते बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस में एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल लाए जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने श्रद्धालु शिव पूजन 56 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सगप्पा और तनजप्पा 45 वर्ष पत्नी अज्ञात को मृत घोषित कर दिया। 8 घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए भर्ती किया है। एक को रिफर किया गया है।  तीन श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments