Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आने से सब्जी व्यवसाई की मौत

करंट की चपेट में आने से सब्जी व्यवसाई की मौत


बसखारी अंबेडकर नगर। बीते रविवार की देर शाम को विद्युत मोटर लगाकर बेसमेंट से पानी निकालने के दौरान सब्जी व्यापारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बसखारी बाजार के सब्जी मंडी निवासी सुभाष चंद्र (48) पुत्र रामदास मौर्य सब्जी मंडी में सब्जी का व्यवसाय करते थे। बीते रविवार को सुभाषचंद्र दुकान के बेसमेंट में पानी भरने के चलते विद्युत मोटर लगाकर पानी निकाल रहे थे। अचानक कब करंट की चपेट में आ गये। किसी को पता नहीं चल पाया। लगभग देर शाम को लेबर बेसमेंट में सब्जी निकालने पहुंचा तो सुभाष को मृत अवस्था में देखकर उसके होश उड़ गये। मौत की खबर सुनकर पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गए।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments