Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है, सरकार की विभिन्न योजनाएं –सुभाष रॉय

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है, सरकार की विभिन्न योजनाएं –सुभाष रॉय

जलालपुर अंबेडकर नगर। भाजपा शासनकाल में किसी भी व्यक्ति की मौत भूखे पेट से नहीं हुई है । सरकार ने देश व प्रदेश के विकास के लिए सारी ताकत झोंक दिया है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुभाष राय ने जलालपुर पार्टी कार्यालय पर सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में कहीं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों, असहाय, मजदूरों के लिए विशेष रूप से कार्य किया है जिससे इन सभी की तरक्की हुई है। लोग भाजपा पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाते हैं लेकिन आईएएस की परीक्षा में दो मुस्लिम लड़कियों ने टॉप कर इतिहास रचा है। आज देश व प्रदेश में अमन चैन कायम है। लूट, हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों पर लगाम लग गया है देश का विकास तभी संभव है जब तक अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण ना पहुंचे। भाजपा ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है । इस मौके पर भाजपा नेता केसरी नंदन तिवारी, डॉक्टर महेंद्र प्रताप ,अजीत कुमार, कृष्ण गोपाल, केशव प्रसाद, लालचंद, मानिकचंद सोनी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments