Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विभिन्न प्रपत्रों की,की...

राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विभिन्न प्रपत्रों की,की गई जांच


अंबेडकर नगर। कटेहरी विधानसभा उप चुनाव का मतदान समाप्त होने के उपरांत गुरुवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की उपस्थिति में सामान्य प्रेक्षक वी०पी० गौथम द्वारा यादच्छिक रूप से कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों के मतदान से संबंधित  दस्तावेजों और अन्य प्रपत्रों की स्क्रुटनी/जांच की गई। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों के सामने पूरी प्रक्रिया की गयी ताकि निर्वाचन की शेष प्रक्रियाओं में भी पारदर्शिता सुनिश्चित रहे।

          राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सामान्य प्रेक्षक वी०पी० गौथम के समक्ष उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, रिटर्निंग ऑफिसर सदानंद सरोज द्वारा अपेक्षित दस्तावेज/प्रपत्र प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई है। पूरी प्रक्रिया के सत्यापन के कार्य के उपरांत रिपोर्ट प्रेक्षक के द्वारा निर्वाचन आयोग को भेजी जायेगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी आदि समेत अन्य प्रत्याशियों के प्रतिनिधि एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य सम्बंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments