Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवाराणसी की महिला ने घर में बंद कर दुराचार करने का लगाया...

वाराणसी की महिला ने घर में बंद कर दुराचार करने का लगाया आरोप


अंबेडकर नगर । उधारी का रुपया न दे पाने के चलते महिला को उसी के घर में बंधक बनाकर दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने राज्य महिला आयोग में प्रार्थना पत्र देने के साथ ही अकबरपुर थाने में भी तहरीर दिया है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाराणसी की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि वह अकबरपुर में एक जमीन का बैनामा लिया है जिस पर वह निर्माण कार्य करवा रही थी,निर्माण के दौरान एक होटल के मालिक के साले से कुछ रुपया  लिया था। पैसा ना देने पर होटल के मालिक वा उनके साले घर सहित अन्य लोग घर पर आए और उसके साथ मारपीट कर उसके द्वारा पहने गए आभूषण को जबरन निकाल लिया और उसे एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया, जहां होटल मालिक के साले वा कुछ अज्ञात लोगों ने कई दिनों तक बंधक बनाकर जबरदस्ती बलात्कार किया था। एक स्थानीय परिचित ने कमरे का ताला तोड़कर उसे किसी तरह से बाहर निकाला और उसकी बच्ची को उन लोगों ने डरा धमका कर घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दिए हैं। इस विषय में अकबरपुर कोतवाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments