Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउपश्रमायुक्त कार्यालय पर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन ने दिया धरना

उपश्रमायुक्त कार्यालय पर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन ने दिया धरना

अयोध्या। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी महापड़ाव के तहत आल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस से सम्बद्ध उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संगठन ने उपश्रमायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता अशोक कुमार तिवारी और संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया। महामंत्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि देश में सबसे खराब स्थिति मजदूरों की है। मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है, सरकारी विभागों में अब आउटसोर्सिंग, दैनिक वेतनभोगी व संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति करके उनका शोषण किया जा रहा है। सरकार ने न्यूनतम वेतन तो निर्धारित कर रखा है किंतु इन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो 24 के चुनाव में सरकार गिराने का काम हम लोग करेंगे। धरने के अंत में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सम्बोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन उपश्रमायुक्त को सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments