Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर में किया गया भ्रमण

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर में किया गया भ्रमण


जलालपुर अम्बेडकर नगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आगमन पर जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में जलालपुर नगर में व्यापारियों द्वारा ऐतिहासिक नगर भ्रमण किया गया। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने मुख्य अतिथि  प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल को बुके भेंट कर स्वागत किया।मुख्य अतिथि बनवारी लाल कंछल ने जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल,  कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि,मंत्री शंभु गुप्ता,दिलीप अग्रहरि को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर निरंतर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संघर्ष कर रहा है और करता रहेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद जायसवाल और संचालन भाजपा नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। कृष्ण गोपाल गुप्ता ने अपने निजी वजह और संगठन द्वारा उपेक्षित करने का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पिमो शत्रुघ्न सोनी,व्यापारी रामचंद्र

जायसवाल,जिला प्रतिनिधि भाजपा देवेश मिश्र, व्यापारी मनीष सोनी,अमित गुप्ता,कृष्ण कुमार गुप्त,हरिओम सोनी,विनोद श्रीवास्तव,भाजपा नगर महामंत्री विकाश निषाद,भाजपा सभासद आशीष सोनी,अजीत निषाद, समेत बड़ी संख्या व्यापारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments