Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक द्वारा लोन मेले का आयोजन, ग्राहकों को प्रदान...

उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक द्वारा लोन मेले का आयोजन, ग्राहकों को प्रदान किए गए ऋण चेक

अंबेडकरनगर। जनपद के बसखारी रोड स्थित उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक शाखा में लोन मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें जिले के गणमान्य अतिथियों एवं सम्मानित ग्राहकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक राघवेंद्र प्रताप शुक्ल तथा विशेष अतिथि के रूप में जिला गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष डिंपू सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त शाखा नोडल अधिकारी पियूष सिंह, शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार विकल, शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं बैंक के सम्मानित ग्राहक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र एवं चयनित ग्राहकों को उनके स्वीकृत ऋण की चेक वितरण की औपचारिकता भी संपन्न की गई। लोन मेला का उद्देश्य जिले के नागरिकों को सरल और सुलभ तरीके से ऋण उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक द्वारा सभी आगंतुकों एवं ग्राहकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments