◆ आयोजित किया गया सोशल मीडिया लोकसभा वालंटियर्स सम्मेलन व कार्यशाला
अयोध्या। भ्रम फैलाने वाले दल अपने मकसद में विफल हों सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में ऐसे वातावरण का निर्माण करना है। हम सभी को उद्देश्य परक सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए। उक्त बातें कौशलपुरी के सुरेन्द्र लॉन में सोशल मीडिया लोकसभा वालटियर्स सम्मेलन व कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कही। उन्होंने सोशल मीडिया वालंटियर को चुनाव को लेकर एक्टिव रहने को कहा। तर्क के आधार पर, सभ्य भाषा व आचरण से सोशल मीडिया पर जवाब देने की बात कही। कार्यक्रम की शुरूवात डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।



