Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, लापरवाही का आरोप

जिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, लापरवाही का आरोप


अयोध्या । जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल वार्ड में हंगामा कर दिया। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता के बाद परिजनों ने अपनी शिकायत वापस ले ली, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

जानकारी के अनुसार गोण्डा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के तिरुरवा बुजुर्ग गांव निवासी अवधेश सिंह अपनी मां कौशल्या सिंह को पेट व कमर दर्द की शिकायत पर सुबह जिला अस्पताल लाए थे। परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने पर ऑक्सीजन की जरूरत बताने के बावजूद समय पर सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। उनका कहना है कि डॉक्टर ने मरीज को अपना न बताते हुए इलाज में तत्परता नहीं दिखाई, जिससे महिला की मौत हो गई। उपचार के दौरान बाहर से दवा मंगाने का भी आरोप लगाया गया।

हंगामे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने दोनों पक्षों से बातचीत की।अस्पताल प्रशासन ने कहा कि औपचारिक शिकायत नही मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments