Tuesday, June 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयूपी बोर्ड के मेधावियों का हुआ सम्मान, 21 हजार रुपये व मेडल...

यूपी बोर्ड के मेधावियों का हुआ सम्मान, 21 हजार रुपये व मेडल देकर बढ़ाया हौसला


अम्बेडकर नगर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सोमवार को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया और मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और 21 हजार रुपये की प्रतीकात्मक धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सरकार की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा गया। मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के बाद जनपद स्तर पर मेधावियों को सम्मानित किया गया।

हाईस्कूल वर्ग में श्रेया पाण्डेय, श्रेया श्रीवास्तव, उन्नति सिंह, सौम्या मौर्या और आर्या सिंह सहित कई विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में अमृता वर्मा, विकास कुमार, वन्दना वर्मा, रैली यादव, भूमि पटेल, आनन्द कुमार मौर्य, उत्कर्ष, शिवानी मौर्या, धुर्वी सिंह और रोहित कुमार को सम्मान मिला।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम कर नई ऊंचाइयों को छूने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि असफल या अपेक्षित परिणाम न पाने वाले छात्र निराश न हों, बल्कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में जनपद का हाईस्कूल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.01 रहा, जिससे जिले को प्रदेश में 33वां स्थान मिला। वहीं इंटरमीडिएट में 82.55 प्रतिशत परिणाम के साथ जनपद ने प्रदेश में 38वां स्थान प्राप्त किया। समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments