Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायूपी बीएड परीक्षा : 25 केंद्रों पर हुई परीक्षा, पकड़ा गया एक...

यूपी बीएड परीक्षा : 25 केंद्रों पर हुई परीक्षा, पकड़ा गया एक फर्जी परीक्षार्थी


◆ 25 केन्द्रों के दो पालियों की बीएड प्रवेश परीक्षा में 11699 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1253 व 1251 अनुपस्थित


अयोध्या। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झॉसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रथम की पाली की परीक्षा में साहब दीनराम सीताराम बालिका इण्टर कालेज, साहबगंज, रामपथ अयोध्या में एक परीक्षार्थी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। रविवार को जिले के 25 केन्द्रों पर प्रवेश परीक्षा दो पालियों में हुई। 11699 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2504 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद के 25 केन्द्रों पर दोनों पालियों में परीक्षार्थियों का प्रवेश बायोमेट्रिक आनलाइन डाटा बेस से वेरिफाई के उपरांत व तलाशी कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। केन्द्रों की लाइव रिकार्डिंग भी कंट्रोल रूम से कराई गई। सभी केन्द्रों पर पर्यवेक्षकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव व बीएड नोडल अधिकारी प्रो. एसएस मिश्र, नोडल समन्वयक प्रो. फर्रूख जमाल, जनपद समन्वयक प्रो. गंगा राम मिश्र, केन्द्र प्रतिनिधि प्रो. देवेश निगम व डा. कमलेश ने परिसर के चार केन्द्रों व साकेत महाविद्यालय, मनुचा गर्ल्स पीजी कॉलेज, जीआईसी और जीजीआईसी एवं आदर्श इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला प्रशासन जनपद के कई केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments